छठ महापर्व को लेकर पटना में सुरक्षा तैयारियों का जायजा, SDPO अनु कुमारी ने किया विभिन्न घाटों का निरीक्षण
एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटन: छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर पटना पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। इसी कड़ी में 12 नवंबर 2026 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सचिवालय-01 अनु कुमारी ने अपने अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का भौतिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने छठ घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों, श्रद्धालुओं की आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

पटना पुलिस की ओर से छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही गई है। पुलिस प्रशासन का लक्ष्य है कि महापर्व के दौरान घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सकें।
पटना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।



