होली और रमज़ान को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, 30 हजार जवान तैनात
एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

होली और रमज़ान को लेकर बिहार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एक ही समय पर दोनों पर्व पड़ने के मद्देनज़र पुलिस मुख्यालय ने राज्यभर में व्यापक तैयारी की है।

बिहार पुलिस की ओर से जारी निर्देश के अनुसार पटना समेत विभिन्न जिलों में करीब 30 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल, दंगा नियंत्रण वाहन, क्यूआरटी टीम और लगातार गश्त की व्यवस्था की गई है।

इस संबंध में विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि त्योहारों के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि अफवाहों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

डीजीपी ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखें, मिलजुलकर त्योहार मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें।
बाइट — विनय कुमार, डीजीपी बिहार



