पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

कुख्यात मिथुन सिंह एनकाउंटर में हुआ था गिरफ्तार, वो कस्टडी से हुआ फरार बिहार पुलिस की भारी चुक

एम ए न्यूज डेस्क: नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

पटना : बिहार की राजधानी पटना से सोमवार देर रात ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आई जिसने पूरे पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया. बिहार-झारखंड का कुख्यात और वांछित अपराधी मिथुन सिंह एनएमसीएच से पुलिस कस्टडी के दौरान फरार हो गया. जिस अपराधी को पकड़ने के लिए महीनों से दोनों राज्यों की पुलिस दबाव बनाए हुए थी, उसके फरार होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है.

मुठभेड़ में हुआ था गिरफ्तार

शनिवार को खुसरूपुर फोरलेन के पास हुए मुठभेड़ के बाद मिथुन सिंह की गिरफ्तारी हुई थी. देर रात पुलिस और मिथुन के गिरोह के बीच हुई भिड़ंत में दोनों ओर से गोलीबारी हुई. जवाबी फायरिंग के दौरान मिथुन के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा. मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया और इस सफलता को जिले की बड़ी उपलब्धि माना गया. घटना में एक चौकीदार और एक इंस्पेक्टर भी घायल हुए थे. मिथुन को तुरंत एनएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसे कड़ी सुरक्षा में इलाज किया जा रहा था.

पूरे शहर में हो रही है खोज

हालांकि, सोमवार की देर रात वह पल आया जिसने पूरे पुलिस प्रशासन को सकते में डाल दिया. अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था के बीच मिथुन पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. यह खबर जैसे ही पुलिस मुख्यालय पहुंची, पटना जिला पुलिस में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में कई थानों की टीमों को सक्रिय कर दिया गया और शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक नाके बंदी शुरू कर दी गई.

मिथुन एनएमसीएच से फरार हुआ है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं. उसकी सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाएगा, वहीं अस्पताल सुरक्षा में लापरवाही को लेकर थानेदार को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है. यह घटना गंभीर चूक है और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

अपराजित लोहान ग्रामीण एसपी पटना

कौन है मिथुन?

मिथुन सिंह एक कुख्यात अपराधी है. बिहार और झारखंड की क्राइम लिस्ट में सबसे खतरनाक और शातिर अपराधियों में शामिल है. हत्या, रंगदारी, हथियार तस्करी, गैंगवार जैसे कई संगीन मामलों में वह वांछित रहा है. उसके खिलाफ दर्जनों मुकदमे चल रहे हैं.

पुलिस प्रशासन में हलचल तेज

अब पुलिस पर दोहरी चुनौती है. एक तरफ उसे मिथुन की खोज करनी है, वहीं दूसरी तरफ इस लापरवाही की जवाबदेही तय करनी है. शहरभर में चौकसी बढ़ा दी गई है और पुलिस हर संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है. फिलहाल, अपराधी की फरारी से पुलिस प्रशासन में तनाव साफ झलक रहा है.

Related Articles

Back to top button