पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पटना: नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलजा ने किया गौरीचक थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना: जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के उद्देश्य से 26 अक्टूबर 2026 को नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलजा ने गौरीचक थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव और विभिन्न लंबित कांडों के अनुसंधान की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, वायरलेस व्यवस्था, CCTNS प्रणाली और सिरिस्ता से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही लंबित मामलों के अनुसंधान में हो रही प्रगति और थाना स्तर पर अभिलेखों के संधारण की स्थिति का भी अवलोकन किया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक शैलजा ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान करने और निर्धारित समयसीमा के भीतर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने और आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इसके अलावा अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात्रि गश्ती तथा वाहनों की जांच को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। पुलिसकर्मियों को सतर्कता, जनसेवा और कानून-व्यवस्था से जुड़े उच्च मानकों का पालन करने का निर्देश दिया गया।

इस निरीक्षण का उद्देश्य थाना की कार्यप्रणाली को व्यवस्थित बनाने, लंबित मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने और आम जनता को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना रहा।

Related Articles

Back to top button