पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

छठ महापर्व को लेकर पटना ग्रामीण एसपी कोमल मीणा ने किया विभिन्न घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना: छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पटना पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में 12 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कोमल मीणा ने पटना ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का भौतिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने छठ घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों, सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसपी ग्रामीण ने घाटों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने, भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को पूरी तरह सतर्क रहने का निर्देश दिया।

पटना पुलिस की ओर से छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और श्रद्धालुओं को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button