बिहारबिहारशरीफब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा: अखिल भारतीय रविदासिया धर्म के तत्वावधान में विवेक कुमार का तिलक समारोह संपन्न

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट _अस्थावां (नालंदा), 19 नवंबर 2026।

नालंदा जिले के अस्थावां प्रखंड अंतर्गत लखनुविगहा गांव में अखिल भारतीय रविदासिया धर्म के तत्वावधान में तिलक समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संत शिरोमणि गुरु रविदास जी, भगवान बुद्ध एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्रों के समक्ष पारंपरिक रूप से तिलक की रस्म संपन्न कराई गई।

यह समारोह लखनुविगहा निवासी रामकृष्ण रविदास के कनिष्ठ सुपुत्र विवेक कुमार के तिलक के अवसर पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में राजगीर के क्रियावंत नगर स्थित सतगुरु रविदास धाम के संस्थापक एवं अध्यक्ष तथा अखिल भारतीय रविदासिया धर्म के जिला अध्यक्ष महंत बलराम साहब ने तिलक की रस्म पूरी कराई।

इस अवसर पर अतिपिछड़ा/दलित/अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामदेव चौधरी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महंत बलराम साहब एवं रामदेव चौधरी ने कहा कि समाज के लोगों को छेका, तिलक और शादी-विवाह सहित अन्य मांगलिक समारोह अखिल भारतीय रविदासिया धर्म की परंपरा के अनुसार आयोजित कराने चाहिए।

समारोह में लड़की पक्ष की ओर से नवादा जिले के ओहारी गांव निवासी पिता अशोक कुमार दास एवं माता सावित्री कुमारी भी मौजूद रहे। इसके अलावा विकास कुमार, भावना सिन्हा, रंजन कुमार, समदर्शी कुमारी, पिंकी, अंशु, अमन, अमर, कमलेश कुमार, सुधीर दास, मिथिलेश भारती, चांदनी, मुंजा, मुन्नी दास, राजा, रवि, ब्यूटी सहित दोनों पक्षों के परिवारजन एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम पारिवारिक उत्साह और सामाजिक सहभागिता के बीच संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button