क्राइमबिहारबिहारशरीफ

नालंदा में मृतक चन्द्रीरक पासवान के परिवार से मिले सामाजिक संगठन के नेता, सरकार से की आर्थिक सहायता की मांग

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट।

नालंदा के बिहारशरीफ स्थित खीदरचक गांव में 18 नवंबर को खेत में काम करने के दौरान चन्द्रीरक पासवान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। शुक्रवार को अतिपिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदेव चौधरी, डॉ. भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पासवान और प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।

परिजनों के अनुसार, चन्द्रीरक पासवान खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक गिर पड़े। उन्हें इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। परिवार ने बताया कि मृतक की एक आंख में दिव्यांगता थी, जबकि उनकी पत्नी भी एक आंख से दिव्यांग हैं। मृतक अपने पीछे पत्नी और नौ बच्चों को छोड़ गए हैं।

मुलाकात के दौरान नेताओं ने बिहार सरकार से पीड़ित परिवार को हरसंभव आर्थिक सहायता देने की मांग की, ताकि परिवार का भरण-पोषण बेहतर तरीके से हो सके।

इस मौके पर श्रीकांत पासवान, रविंद्र पासवान, रंजीत पासवान, भागीरथ पासवान, भोला पासवान सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button