धर्मपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

फुलवारी प्रखंड से एक बड़ी और श्रद्धा से जुड़ी खबर सामने आ रही है।

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

पटना जिले के फुलवारी प्रखंड के खड़िया गांव में ग्रामीणों के सहयोग से एक भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया है। पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यहां मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गांव की महिलाओं ने मंगलगीत गाए और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

मंदिर में भगवान श्री शनि देव महाराज की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। साथ ही भगवान शंभू भोलेनाथ और श्री हनुमान जी की मूर्तियां भी विधिवत स्थापित की गईं।

प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारों से पूरे गांव को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

ग्रामीणों का कहना है कि यह मंदिर आने वाले समय में गांव की आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा, जहां नियमित पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजन होते रहेंगे।

फिलहाल खड़िया गांव में भक्ति, उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button