पटना के पश्चिमी पुलिस की एक खास पहल सामने आई है।
एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

#जनता_दरबार_आपके_द्वार अभियान के तहत पश्चिमी क्षेत्र में आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुनने और उनका त्वरित समाधान करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पटना, भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम 16 फरवरी 2026 को आयोजित होगा।
यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे पिपलावा थाना परिसर में संपन्न होगा, जहां आम नागरिक अपनी समस्याएं सीधे वरीय पुलिस पदाधिकारी के समक्ष रख सकेंगे।
पटना पुलिस का उद्देश्य है कि लोगों की शिकायतों का विधि-सम्मत और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि पुलिस और जनता के बीच संवाद और विश्वास मजबूत हो सके।
पटना पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने संबंधित थाना परिसर में पहुंचकर अपनी समस्याएं साझा करें और इस पहल का लाभ उठाएं।


