बिहारराजनीति

सीएम नीतीश के मंत्री हरि सहनी पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप, प्रशासन भेजा नोटिस

पटना ( एम ए न्यूज डेस्क ) बिहार के दरभंगा में अति पिछड़ा कल्याण मंत्री हरि सहनी पर अवैध जमीन कब्जे का आरोप लगा है. इस मामले में अंचल अधिकारी निश्चल प्रेम ने 37 लोगों को नोटिस जारी किया है. जिसके बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. जिले के बहादुरपुर प्रखंड में जमीन कब्जाने के आरोप में प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है.

नोटिस जारी होते ही मंत्री की सफाई

नोटिस मिलने के बाद मंत्री हरि साहनी ने कहा कि मामला संज्ञान में आते ही उन्होंने सीओ से जमीन की दोबारा नापी की मांग की है. मंत्री ने साफ कहा कि अगर जांच में यह साबित हो गया कि उन्होंने सरकारी जमीन पर कब्जा किया है तो वह स्वेच्छा से जमीन खाली कर देंगे.

अगर जमीन कब्जे का आरोप साबित होता है तो मैं खुद उसे खाली कर दूंगा. मैं कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करता हूं.

हरि सहनी अति पिछड़ा कल्याण मंत्री बिहार

जनता दरबार से उठा मामला

यह मामला तब सामने आया जब एक व्यक्ति ने जनता दरबार में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की. शिकायत पर प्रशासन ने जांच शुरू की. तब से यह मामला सुर्खियों में आया.

22 कट्ठा सरकारी जमीन पर कब्जा

अंचल कार्यालय की रिपोर्ट में सामने आया कि बेलायाकुब गांव में 22 कट्ठा सरकारी जमीन पर 37 लोगों ने कब्जा कर रखा है. इसके बाद नोटिस जारी हुआ.

मंत्री के बेटे ने भी दी सफाई

अतिक्रमण के आरोप पर मंत्री के बेटे ने भी अधिकारियों के सामने कहा कि वे जमीन की दोबारा नापी के पक्ष में हैं और दोषी पाए जाने पर जमीन छोड़ देंगे.

राजनीतिक रंग लेने लगा मामला

मंत्री का नाम सामने आने से यह विवाद राजनीतिक रंग लेने लगा है. सबकी नजरें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं. यह घटना सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के मुद्दे को फिर से उजागर करती है. अब यह प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है कि वह सख्त संदेश देता है या नहीं.

Related Articles

Back to top button