पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

बाहुबली विधायक अनंत सिंह बेऊर जेल से रिहा, पटना आवास पर समर्थकों की भारी भीड़

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में बड़ी राहत मिली है। पटना हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है, जिसके बाद आज उन्हें बेऊर जेल से रिहा कर दिया गया। करीब चार महीने से जेल में बंद रहे अनंत सिंह की रिहाई के बाद उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, इस मामले में नाम सामने आने के बाद अनंत सिंह को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से ही वे पटना के बेऊर जेल में बंद थे। हालांकि, अब हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कानूनी प्रक्रिया के तहत सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आज उन्हें जेल से बाहर लाया गया।

अनंत सिंह की रिहाई की खबर मिलते ही पटना और मोकामा में समर्थकों के बीच जश्न का माहौल बन गया। पटना स्थित उनके आवास पर बड़ी संख्या में समर्थक जुटे, जहां आतिशबाजी की गई और एक-दूसरे को मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की गई। माहौल पूरी तरह से त्योहार जैसा नजर आया।

सूत्रों के अनुसार, रिहाई के बाद अनंत सिंह आज पटना में ही रुकेंगे। इसके बाद कल वे मोकामा जा सकते हैं, जहां वे अपने समर्थकों और क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करेंगे। उनकी इस वापसी को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम पर सबकी नजर बनी हुई है। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी राजनीतिक हलचल देखने को मिल सकती है। ताजा अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Related Articles

Back to top button