बिहारब्रेकिंग न्यूज़

गया रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, 26 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

खबर गया से सामने आ रही है, जहां जीआरपी रेल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।
22 फरवरी 2026 को करीब दोपहर 1:30 बजे, गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 6 और 7 के इंड के पास सीढ़ी के नीचे छापेमारी की गई।

इस दौरान पुलिस ने दो अभियुक्तों को मौके से दबोच लिया।
पहला अभियुक्त मोनू कुमार, उम्र 19 वर्ष, निवासी कुरोनी, थाना कोरमा, जिला शेखपुरा है। इसके पास से 12.750 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

वहीं दूसरा अभियुक्त विक्रम कुमार, उम्र 25 वर्ष, निवासी बेलदारी, थाना नीमचक बथानी, जिला गया है। इसके पास से 13.00 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

दोनों के पास से कुल 26.250 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई है।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रेलवे परिसर में अवैध शराब के खिलाफ यह कार्रवाई सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button