क्राइमपटनाबिहार

National Cyber Crime Reporting Portal पर दर्ज मामलों से जुड़ा बड़ा नेटवर्क उजागर

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से ।

पटना के सालिमपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ठगा गया।
15 मार्च 2026 को सैदपुर, मुरादपुर और सुंदरपुर गांव की महिलाओं को लालच देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाए गए और फिर उन खातों से अवैध तरीके से पैसे की निकासी की गई।
जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। साइबर क्राइम एवं सिक्योरिटी यूनिट यानी CCSU की मदद से पता चला कि ये बैंक खाते “म्यूल अकाउंट” के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे थे।
इन खातों के जरिए देशभर में 100 से ज्यादा साइबर ठगी के मामलों में करोड़ों रुपये के लेन-देन के सबूत मिले हैं, जो नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज हैं।
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।
इस पूरे मामले पर बाढ़-02 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आयुष श्रीवास्तव ने क्या कहा, सुनिए उनकी जुबानी…

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है और जल्द ही और बड़े खुलासे की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button