बिहारपटना

बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा जिलों एवं बिहार पुलिस मुख्यालय के विभिन्न इकाईयों के लिए क्रय किये गये पुलिस वाहनों का लोकार्पण

पटना ( एम ए न्यूज ) आज दिनांक 19.06.2025 को मुख्यमंत्री, बिहार के कर कमलों द्वारा पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 520 नये चार पहिया वाहनों एवं 98 दो पहिया वाहनों का लोकार्पण किया गया। इस समारोह में उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्य सचिव, बिहार और पुलिस महानिदेशक, बिहार, सहित गृह विभाग एवं पुलिस मुख्यालय के कई वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

क्रय किये गये वाहनों को पुलिस मुख्यालय के विभिन्न प्रभागों, सभी 44 जिलों (04 रेल जिला सहित), बि०वि०स०पु० की वाहिनियों, बिहार पुलिस के अन्य इकाईयों एवं विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों यथा बिहार पुलिस अकादमी, एम०पी०टी०सी०, डुमराँव, सी०टी०एस० नाथनगर, को भेजा जा रहा है।इस बार सभी जिलों के पुलिस नियत्रंण कक्ष एवं SWAT टीमों के लिए भी अलग से अपेक्षाकृत बड़े वाहन भी क्रय किये गये हैं, ताकि आवश्यकतानुसार एक ही वाहन में ज्यादा बल ले जाया जा सके। इसके अलावा वितंतु एवं यातायात प्रभाग के लिए भी वाहनों का क्रय किया गया है।

उपरोक्त के अलावा पुलिस के उपयोग हेतु HORSE CARRIER, कैदी वाहन एवं बस के क्रय की भी कार्रवाई की जा रही है, जिसका शीघ्र आवंटन किया जाएगा।आने वाले दिनों में क्षेत्र में पदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अंचल पुलिस निरीक्षकों के लिए अलग से वाहन क्रय करने की योजना है। साथ ही सभी रद्दीकरण-योग्य पुराने वाहनों के बदले नये वाहन के क्रय की कार्रवाई की जाएगी।

बिहार पुलिस की कार्यक्षमता में वृद्धि एवं पुलिस तंत्र को समृद्ध बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

Related Articles

Back to top button