बिहार विधानसभा चुनाव 2025बिहार

बिहार बदलाव जन सभा. प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज सक्रिय कार्यकर्ता रीना देवी गांव -गांव भ्रमण लोगो की समस्या सुन

नरकटियागंज ( एम ए न्यूज )
बिहार चुनाव जैसे -जैसे करीब आता जा रहा हैं सभी छोटी बड़ी पार्टियों के कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार को लेकर सक्रिय देखें जा रहें हैं, जहां बड़ी बड़ी पार्टियां बड़े बड़े मैदानों में जनसभा कर रही हैं प्रेसवार्ता कर रही हैं तो वही बात की जाएं प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज की तो नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र में उनकी पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता रीना देवी गांव -गांव भ्रमण कर जमीनी स्तर पे बिहार बदलाव जनसभा कर प्रशांत किशोर की बातों को लोगों तक पहुंचने का काम कर रही हैं।

वहीं बिहार बदलाव जनसभा में पहुंची महिलाओं ने बताया कि पहली बार कोई व्यक्ति हमारे बच्चों के भविष्य को लेकर बात कर रहा हैं बिहार में ही रोजी- रोजगार, पढ़ाई, दवाई की बात कर रहा हैं । इसलिए बिहार में बदलाव जरूरी हैं और जो हमारे बच्चों की भविष्य की बात करेगा जनता उसका साथ देगी.

Related Articles

Back to top button