बिहार विधानसभा चुनाव 2025

बिहार की परिवहन मंत्री शीला मंडल का वक्फ संशोधन बिल पर बड़ा बयान

एम ए न्यूज डेस्क
पटना से नीरज कुमार के रिपोर्ट

बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला मंडल ने वक्फ संशोधन बिल पर केंद्र सरकार की नीति पर बयान दिया है। उन्होंने इस बिल को केंद्र सरकार का मामला बताते हुए कहा कि इसे समझने की जरूरत है कि कौन सा संगठन कैसे काम कर रहा है।

खबर: बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला मंडल ने केंद्र द्वारा लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पास किए जाने और उसे राज्यसभा में पेश किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने इसे केंद्र सरकार की नीति का हिस्सा बताते हुए कहा, “यह केंद्र का मामला है और इसे समझने की आवश्यकता है कि किस संगठन का कैसे काम करना है।”

वक्फ संशोधन बिल पर जदयू के स्टैंड को लेकर उन्होंने कहा, “हमारे शीर्ष नेतृत्व इस पर अपना स्टैंड बताएंगे।”

वहीं, तेजस्वी यादव के सेकुलरिज्म वाले बयान पर मंत्री शीला मंडल ने कहा, “नेता प्रतिपक्ष को मालूम होना चाहिए कि कोई भी चीज का विरोध नहीं है। हमारे नेता जो बोलते हैं, वही करते हैं।”

इसके अलावा, मंत्री शीला मंडल ने 1 अप्रैल से स्कूलों में ई-रिक्शा और ऑटो के परिचालन पर रोक लगाने और ऑटो चालकों के धरने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि ऑटो चालक क्षमता से अधिक बच्चों को लेकर चल रहे थे, जिससे दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ रही थीं। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने यह कदम उठाया है।

Related Articles

Back to top button