*रानीतालाब थाना का वार्षिक निरीक्षण, नगर पुलिस अधीक्षक ने दिए दिशा-निर्देश*
एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

आज दिनांक 22 जनवरी 2026 को पटना के नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह द्वारा रानीतालाब थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना की समग्र कार्यप्रणाली का गहन मूल्यांकन किया गया। एसपी ने थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, वायरलेस व्यवस्था, सीसीटीएनएस प्रणाली, सिरिस्ता कार्यों तथा विभिन्न लंबित कांडों के अनुसंधान की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के क्रम में अभिलेखों के संधारण, कार्यों की पारदर्शिता और अनुसंधान की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया गया। नगर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान करने, निर्धारित समयसीमा के भीतर कांडों का निष्पादन सुनिश्चित करने तथा जनता को त्वरित न्याय दिलाने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने थाना स्तर पर सतर्कता, अनुशासन और जनसेवा की भावना को और मजबूत करने पर जोर दिया। अपराध की रोकथाम और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए रात्रि गश्ती और वाहन जांच को अधिक प्रभावी बनाने के भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के माध्यम से थाना की कार्यक्षमता बढ़ाने और पुलिस-जन सहयोग को मजबूत करने का संदेश दिया गया।


