अपराध नियंत्रण पर फोकस, पीरबहोर थाना पहुंचे नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य)
एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

पटना | 04 फरवरी 2026
आज दिनांक 04.02.2026 को भानूप्रताप सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य), पटना द्वारा #पीरबहोर थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, वायरलेस व्यवस्था, CCTNS प्रणाली, सिरिस्ता कार्यों तथा विभिन्न लंबित कांडों के अनुसंधान की गहन समीक्षा की गई। इसके साथ ही थाना की समग्र कार्यप्रणाली एवं अभिलेखों के संधारण का बारीकी से अवलोकन किया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान करने, निर्धारित समय-सीमा के भीतर कांडों का निष्पादन, अनुसंधान में पारदर्शिता बनाए रखने तथा आम जनता को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय दिलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस कर्मियों को सतर्कता, जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था के उच्च मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
वहीं अपराध की रोकथाम एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर रात्रि गश्ती एवं वाहन जाँच को और अधिक प्रभावशाली बनाने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


