पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पटना ने निर्वाचन ड्यूटी में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 99 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

आज दिनांक 04 जनवरी 2026 को पटना में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानुप्रताप सिंह द्वारा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफल निर्वाचन प्रक्रिया में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह निर्वाचन कार्य के दौरान पुलिस बल द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति प्रशासन की सराहना का प्रतीक रहा।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्तरों के कुल 99 पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उनके कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, सक्रियता तथा निर्वाचन प्रक्रिया को बिना किसी व्यवधान के संपन्न कराने में दिए गए सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित कर्मियों में 01 अपर पुलिस अधीक्षक, 05 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, 06 निरीक्षक, 15 अवर निरीक्षक, 31 अवर निरीक्षक, 12 परिवीक्षा अवर निरीक्षक, 27 सहायक अवर निरीक्षक, 01 पीटीसी एवं 01 सिपाही शामिल हैं।
नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव अत्यंत आवश्यक है, जिसमें पुलिस बल की भूमिका सबसे अहम होती है। उन्होंने कहा कि चुनावी ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों ने विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य, सजगता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, जो प्रशंसनीय है।
उन्होंने यह भी कहा कि यह सम्मान न केवल पुलिसकर्मियों के उत्कृष्ट कार्य की स्वीकृति है, बल्कि भविष्य में भी इसी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कर्तव्य पालन करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का समापन सभी सम्मानित कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए किया गया।

Related Articles

Back to top button