पटना: बिक्रम थाना का वार्षिक निरीक्षण, नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने दिए सख्त दिशा-निर्देश
एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

पटना के बिक्रम थाना में आज नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना की समग्र कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की गई। एसपी पश्चिमी ने थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, वायरलेस व्यवस्था, CCTNS प्रणाली, सिरिस्ता कार्यों के साथ-साथ विभिन्न लंबित कांडों के अनुसंधान की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया।

निरीक्षण के क्रम में अभिलेखों के संधारण, केस डायरी की अद्यतन स्थिति तथा अनुसंधान की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया। नगर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान करने, निर्धारित समयसीमा के भीतर कांडों का निष्पादन सुनिश्चित करने तथा पूरी पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनता को त्वरित और निष्पक्ष न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सतर्कता, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करना आवश्यक है। साथ ही अपराध की रोकथाम और विधि-व्यवस्था संधारण को और मजबूत करने के लिए रात्रि गश्ती एवं वाहन जांच को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए।

एसपी पश्चिमी ने स्पष्ट किया कि थाना स्तर पर की गई लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और बेहतर पुलिसिंग के लिए नियमित निरीक्षण जारी



