क्राइमपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

अगरपुर पंचायत भवन के पास देशी कट्टा व रायफल बरामद

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

पटना जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

02-03.03.26 की रात अगरपुर पंचायत भवन के पास गश्ती कर रही पुलिस टीम को देखकर दो व्यक्ति भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा और एक देशी रायफल बरामद की गई। दोनों हथियारों को जब्त कर लिया गया है।
इस मामले में कादिरगंज थाना में कांड दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मसौढ़ी, पटना सुश्री कोमल मीणा ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर कार्रवाई की गई है तथा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ जारी है

Related Articles

Back to top button