ब्रेकिंग न्यूज़पटनाबिहार

फुलवारी में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा पंचायत भवन, उद्घाटन से पहले ही दीवारों में दरारें

एम ए न्यूज डेस्क : नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

पटना जिले के फुलवारी प्रखंड के चिलबिली पंचायत में बना नया पंचायत भवन उद्घाटन से पहले ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। यह भवन 22 जनवरी 2024 को शुरू होकर 21 जुलाई 2025 तक पूरा होना था। कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रखंड-2 दानापुर के तहत मेसर्स अंबे कंस्ट्रक्शन ने इसका निर्माण किया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पंचायत भवन का कार्य समय पर पूरा नहीं किया गया और अब अक्टूबर में आकर इसका रिबन काटा जा रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उद्घाटन से पहले ही भवन की अंदरूनी दीवारों और बाहरी हिस्सों में दरारें पड़ चुकी हैं। यही नहीं, उद्घाटन से ठीक पहले भवन के बाहर ईंट का खरंजा भी जल्दबाजी में लगाया जा रहा है।

ग्राम पंचायत भवन के आगे लगे बोर्ड पर मुखिया संगीता देवी का नाम लिखा है। ग्रामीणों का कहना है कि लाखों की लागत से बना यह भवन कितने दिन टिकेगा, कहना मुश्किल है। मीडिया रिपोर्ट्स में पहले भी निर्माण में धांधली उजागर हुई थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों को धमकियां भी मिली थीं। इसके बावजूद लोग ऑफ कैमरा अपनी बात कह रहे हैं और सीधा आरोप मुखिया व एजेंसी पर लगा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button