बिहार

बिहारशरीफ के दयरापर पर स्थित रॉयल पैलेस होटल में ईद मिलन का आयोजन किया गया।

एम ए न्यूज डेस्क
बिहारशरीफ

बिहारशरीफ के दयरापर पर स्थित रॉयल पैलेस होटल में ईद मिलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर प्रसाद एवं अतिपिछड़ा/ दलित/ अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदेव चौधरी ने कहा कि ईद एक पौराणिक पर्व है जो सदियों से भारतवर्ष में भाईचारा का संदेश देती आ रही है मुस्लिम हो या दूसरे समुदाय के लोग सभी एक दूसरे को ईद मुबारक देने का काम करते आ रहे हैं। ईद एक ऐसा पर्व है जो एक दूसरे समुदाय के साथ गंगा जमुनी तहलीज को जोड़ने का काम करती है। ईद एकता का प्रतीक है और भारत में मिलजुल कर लोग मनाते हैं। लेकिन इधर कुछ वर्षों से भारत में गंगा जमुनी एकता को तोड़ने की साजिश चल रही है,लेकिन दूसरे तरफ न्याय पसंद के लोग अपनी चट्टानी एकता को दिखाते हुए इस साजिश को नाकाम करते आ रहे हैं और करते रहेंगे।

इस अवसर पर चंद्रमौली प्रसाद प्रोफेसर अर्धम शाहनवाज आदि दर्शनों लोग उपस्थित थे।

रामदेव चौधरी
अतिपिछड़ा /दलित/ अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष

Related Articles

Back to top button