पटना में 14 विधानसभा क्षेत्र के EVM मशीनें डबल लेयर, कड़ी सुरक्षा में, ए एन कॉलेज बना स्ट्रॉन्ग रूम।
एम ए न्यूज डेस्क: नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, पटना एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना द्वारा बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के दृष्टिगत एएन कॉलेज, पटना में पोल्ड ईवीएम वज्रगृह-सह-मतगणना केन्द्र का निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था एवं मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की गई।

पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने तथा मतगणना के दिन सुगम यातायात-प्रबंधन, अचूक विधि-व्यवस्था संधारण एवं उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन हेतु सजग, तत्पर तथा प्रतिबद्ध रहने का निर्देश दिया गया।

विदित हो कि सभी 14 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 6 नवंबर को मतदान समाप्ति के पश्चात 5,677 मतदान केन्द्रों के पोल्ड ईवीएम एवं वीवीपैट का संग्रहण एएन कॉलेज, पटना में हुआ है। वज्रगृह की सुरक्षा के लिए 24*7 थ्री-टियर व्यवस्था की गई है।

सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है।दंडाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। दिनांक 14 नवम्बर, 2025 को यहाँ मतगणना होना है।


