पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पुलिसिंग पर फोकस: बेऊर थाना में IPS भानु प्रताप सिंह का वार्षिक निरीक्षण

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

पटना से बड़ी खबर—
आज दिनांक 03 फरवरी 2026 को नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना भानु प्रताप सिंह द्वारा बेऊर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान थाना की दैनिकी, हाजत, मालखाना, वायरलेस व्यवस्था, CCTNS प्रणाली, सिरिस्ता कार्य एवं विभिन्न लंबित कांडों के अनुसंधान की गहन समीक्षा की गई। साथ ही थाना की कार्यप्रणाली और अभिलेखों के संधारण का बारीकी से अवलोकन किया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान, निर्धारित समयसीमा में कांड निष्पादन, पारदर्शिता बनाए रखने तथा आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने के स्पष्ट निर्देश दिए।


इसके साथ ही जनसेवा, सतर्कता और कानून-व्यवस्था के उच्च मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की हथियारों के खोल-जोड़ (Weapon

Assembling/Disassembling) एवं आग्नेयास्त्र संचालन में दक्षता की भी जांच की गई। सुरक्षित उपयोग, उचित रख-रखाव और आपात स्थिति में त्वरित एवं सटीक प्रतिक्रिया को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button