पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पटना नगर निगम के चार हजार सफाई कर्मचारी गए हड़ताल सफाई व्यवस्था ठप्प कर्मियों ने किया प्रदर्शन

एम ए न्यूज डेस्क: पटना नगर निगम के चार हजार सफाई कर्मचारी गए बेमियादी हड़ताल से सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था ठप्प रहा सुबह 8 बजे कंकड़बाग अंचल सहित अन्य कार्यालय पर सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन किया 10 बजे से निगम मुख्यालय मौर्या लोक पहुंचे और धरना पर बैठे गए 1 बजे अपराह्न निगम मुख्यालय मौर्या लोक से बुद्ध मार्ग अदालत गंज होते हुए भाजपा कार्यालय के समक्ष निगम कर्मी पहुंचे सफाई मजदूरों के डर से भाजपा कार्यालय का गेट हुआ बन्द कर दिया गया पहले से तैनात पुलिस बल आन्दोलन कारी सफाई मजदूरों को रोकने कि कोशिश कि मगर सफाई मजदूरों आगे बढ़ गए आर जे डी कार्यालय के सामने पुलिस बल वार्ता कराने की बात कही और आधे घंटे तक रोका परन्तु सफाई मजदूरों ने आगे बढ़ते हुए आर ब्लॉक चौराहा होते हुए सचुआलय थाना के पास पहुंच गए

 

जहां से पुलिस बल सफाई कर्मचारीयों को आगे बढ़ने से रोक दिया जिला प्रशासन द्वारा तीन सदस्यीय डेलीगेट में संघ प्रधान महासचिव नन्द किशोर दास , उपाध्यक्ष श्रवण दास, कोषाध्यक्ष देवराज कुमार अंचल अध्यक्ष राम एकबाल पासवान सामिल थे मुख्यमंत्री के अपर सचिव राजेश परीमल से मिल कर वार्ता किया तथा 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा वार्ता के बाद संघ के प्रधान महासचिव नन्द किशोर दास ने कहा कि वार्ता संतोष जनक नहीं रहा हड़ताल जारी है जब तक मांगें पूरी नहीं हड़ताल जारी रहेगा आंदोलन को और तेज किया जाएगा। गंगा पासवान, चन्द्र शेखर पासवान, महावीर पासवान, रामानुज पासवान, सत्येन्द्र कुमार, ज्ञानी राम, मो फैयाज, बसी अहमद, विधा कुमार, राजेश राम साकिला देवी फुल कुमारी, देवेन्द्र कुमार, जयंती कुमार आदि ने कहा कि निगम के सभी वार्डों के सफाई कर्मचारी हड़ताल में चलें गए

जिससे सफाई व्यवस्था बन्द रहा संघ के प्रधान महासचिव नन्द किशोर दास ने कहा कि पुलिस बल के रवैए से सफाई मजदूरों कि आन्दोलन को कमजोर करने के नियत से सफाई मजदूरों के साथ नोंक झोंक किया जिसका महासंघ निन्दा करता है। नन्द किशोर दास प्रधान महासचिव पटना नगर निगम चतुर्थवर्गीय कर्मचारी महासंघ

Related Articles

Back to top button