क्राइमपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

नव वर्ष के मद्देनज़र पटना पुलिस का नशे के खिलाफ विशेष अभियान, बड़ी सफलता

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

नव वर्ष के अवसर को देखते हुए पटना पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी),


पटना भानुप्रताप सिंह की निगरानी में पश्चिमी क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य नव वर्ष के दौरान अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर प्रभावी रोक लगाना है।

पिछले 24 घंटों के भीतर पुलिस द्वारा की गई सघन छापेमारी में बड़ी मात्रा में देशी और विदेशी शराब के साथ गांजा भी बरामद किया गया है।

पुलिस ने इस दौरान कुल 595 लीटर देशी शराब और 1665 लीटर विदेशी शराब, इस प्रकार कुल 2260 लीटर शराब जब्त की है। इसके अलावा 646.15 ग्राम गांजा भी बरामद किया गया है।

इस कार्रवाई में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त 03 वाहन, 02 मोबाइल फोन एवं 12 हजार 90 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी मामलों में विधिसम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। पटना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नव वर्ष के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


बाइट: भानुप्रताप सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना

Related Articles

Back to top button