पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पटना पुलिस की पहल: जानीपुर में जनता दरबार, नागरिकों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

पटना पुलिस द्वारा आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं के त्वरित एवं विधि-सम्मत समाधान के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की जा रही है। इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पटना, भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

यह जनता दरबार कार्यक्रम दिनांक 12 जनवरी 2026 को जानीपुर थाना परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम का समय पहले दोपहर 02:00 बजे निर्धारित था, जिसे अब संशोधित कर दोपहर 12:00 बजे कर दिया गया है। इस दौरान पश्चिमी पटना क्षेत्र के नागरिक सीधे एसपी स्तर के अधिकारी के समक्ष अपनी शिकायतें, सुझाव और समस्याएं रख सकेंगे।

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि जनता की समस्याओं को मौके पर ही सुना जाए और संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, साइबर अपराध, पुलिस से जुड़ी शिकायतें एवं अन्य स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा।

पटना पुलिस ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने संबंधित थाना परिसर में पहुंचकर इस जनता दरबार का लाभ उठाएं। यह पहल पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button