कानून-व्यवस्था मजबूत रखने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश
एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना: राजधानी के आलमगंज थाना में वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस व्यवस्था और कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की गई। दिनांक 23 मार्च 2026 को नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार ने थाना का निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, वायरलेस प्रणाली, CCTNS और सिरिस्ता कार्यों की जांच की गई। साथ ही लंबित मामलों के अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने अभिलेखों के संधारण और कार्यप्रणाली की पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया।
नगर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों और

कर्मियों को निर्देशित किया कि वे वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान करें और निर्धारित समयसीमा के भीतर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि जनता को त्वरित और निष्पक्ष न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसलिए हर स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखी जाए।

इसके अलावा, आगामी चैती छठ और रामनवमी पर्व को देखते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने को कहा गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों को जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने, सतर्क रहने और कानून-व्यवस्था के उच्च मानकों का पालन करने की हिदायत दी गई। यह निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



