पियरपुरा थाना का वार्षिक निरीक्षण, अनुसंधान व कानून-व्यवस्था को लेकर दिए गए निर्देश
एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

पटना के पियरपुरा थाना का आज 06 जनवरी 2026 को वार्षिक निरीक्षण नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानूप्रताप सिंह द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना की समग्र कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की गई और अभिलेखों के संधारण का बारीकी से अवलोकन किया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक ने थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, वायरलेस व्यवस्था, CCTNS प्रणाली, सिरिस्ता कार्यों के साथ-साथ विभिन्न लंबित कांडों के अनुसंधान की स्थिति की जांच की।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी मामलों का अनुसंधान वैज्ञानिक पद्धति से किया जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पारदर्शिता बनाए रखने, पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने तथा आम जनता के साथ संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने पर विशेष जोर दिया। थाना में पदस्थापित अधिकारियों एवं कर्मियों को सतर्कता, जनसेवा



