पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम: मनेर थाना में सीएसपी पश्चिमी ने सुनीं लोगों की समस्याएं

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

पटना के पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस–जनता संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से जनवरी 2026 के तहत जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना भानु प्रताप सिंह द्वारा मनेर थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन कर आम नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें सीधे सुनी गईं।

जनता दरबार में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने भूमि विवाद, पारिवारिक झगड़े, मारपीट, साइबर अपराध, ट्रैफिक से जुड़ी परेशानियों सहित अन्य जनसमस्याएं सीएसपी के समक्ष रखीं। नगर पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष एवं विधि-सम्मत कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए।

हुए

भानु प्रताप सिंह ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को पुलिस के साथ सीधे संवाद का अवसर देना है, ताकि उनकी समस्याओं का समय पर समाधान हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए है, और किसी भी शिकायत को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, मालखाना, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। आवश्यक सुधारों को लेकर थाना प्रभारी को दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर नागरिकों ने जनता दरबार की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ता है और समस्याओं के समाधान की उम्मीद मजबूत होती है। कार्यक्रम का उद्देश्य पश्चिमी क्षेत्र में प्रभावी, पारदर्शी और जनहितकारी पुलिसिंग को और सुदृढ़ करना बताया गया।

Related Articles

Back to top button