जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम | फरवरी 2026 | मध्य क्षेत्र, पटना
एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से
पटना (मध्य क्षेत्र) —
आज दिनांक 06 फरवरी 2026 को भानु प्रताप सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य), पटना द्वारा राजीवनगर थाना का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन भी किया गया।

जनता दरबार के दौरान आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को सीधे सुना गया और उनके त्वरित एवं विधि-सम्मत निष्पादन हेतु संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस–जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना एवं क्षेत्र में प्रभावी और पारदर्शी पुलिसिंग सुनिश्चित करना रहा।

जनता दरबार में उपस्थित नागरिकों ने अपनी समस्याएं और सुझाव वरीय पुलिस पदाधिकारी के समक्ष रखे, जिन पर गंभीरतापूर्वक संज्ञान लिया गया।

इसके उपरांत थाना निरीक्षण के दौरान थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, CCTNS प्रणाली, सिरिस्ता कार्य, तथा विभिन्न लंबित कांडों के अनुसंधान की गहन समीक्षा की गई। साथ ही थाना की समग्र कार्यप्रणाली एवं अभिलेख संधारण का बारीकी से अवलोकन किया गया।

पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।



