पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पटना: पश्चिमी क्षेत्र में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम, खगौल थाना में एसपी पश्चिमी ने सुनीं लोगों की समस्याएं

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

पश्चिमी क्षेत्र, पटना में प्रभावी पुलिसिंग और पुलिस–जनता संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से जनवरी 2026 के तहत जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह ने खगौल थाना का निरीक्षण करते हुए थाना परिसर में जनता दरबार लगाया।

जनता दरबार के दौरान क्षेत्र के नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें सीधे एसपी पश्चिमी के समक्ष रखीं। भानु प्रताप सिंह ने सभी मामलों को गंभीरता से सुना और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित एवं विधि-सम्मत कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण और सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। नगर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना, उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान करना और पश्चिमी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और इस पहल की सराहना की।

Related Articles

Back to top button