पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पश्चिमी पटना में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम, आम लोगों से सीधा संवाद।

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

पटना। आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं विधि-सम्मत समाधान के उद्देश्य से पटना पुलिस द्वारा पश्चिमी क्षेत्र में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना भानु प्रताप सिंह की अगुवाई में यह पहल पुलिस और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम 27 जनवरी 2026 को बिहटा थाना परिसर तथा 30 जनवरी 2026 को दुल्हिनबाजार थाना परिसर में दोपहर 2:00 बजे आयोजित किया जाएगा। जनता दरबार के दौरान आम नागरिक अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सीधे वरीय पुलिस पदाधिकारी के समक्ष रख सकेंगे।
इस कार्यक्रम में भूमि विवाद, घरेलू विवाद, आपराधिक मामलों, यातायात व्यवस्था एवं अन्य स्थानीय मुद्दों से जुड़ी शिकायतों को सुना जाएगा और संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।
नगर पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने संबंधित थाना परिसर में उपस्थित होकर अपनी बात रखें। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य पारदर्शी पुलिसिंग, विश्वास की मजबूती और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करना है।

Related Articles

Back to top button