पश्चिमी क्षेत्र, पटना में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित
एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

📍 पटना | 16 फरवरी 2026
पश्चिमी क्षेत्र, पटना में आज दिनांक 16.02.2026 को जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के तहत पिपलावां थाना का निरीक्षण किया गया और थाना परिसर में जनता दरबार लगाया गया। इस दौरान आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को सीधे सुना गया। नगर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित एवं विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच संवाद को मजबूत करना तथा पश्चिमी क्षेत्रों में प्रभावी और जवाबदेह पुलिसिंग सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं एवं सुझाव सीधे वरीय पदाधिकारी के समक्ष रखे।
🔹 प्रशासन का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे ताकि आम जनता को त्वरित न्याय और समाधान मिल सके


