पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

जनता_दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम | जनवरी 2026 | पश्चिमी क्षेत्र, पटना

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

पटना पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस–जनता संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल देखने को मिली।
आज दिनांक 02 फरवरी 2026 को भानु प्रताप सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना द्वारा नेउरा थाना का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जहाँ आम नागरिकों ने अपनी समस्याएँ और शिकायतें सीधे वरीय पुलिस पदाधिकारी के समक्ष रखीं। नगर पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और त्वरित एवं विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना तथा पश्चिमी पटना क्षेत्र में प्रभावी, पारदर्शी और संवेदनशील पुलिसिंग को बढ़ावा देना है।

थाना निरीक्षण के दौरान थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, CCTNS प्रणाली, सिरिस्ता कार्य, साथ ही लंबित कांडों के अनुसंधान की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त थाना की कार्यप्रणाली एवं अभिलेख संधारण का भी बारीकी से अवलोकन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए अपनी समस्याएँ और सुझाव खुले मंच पर साझा किए।
पटना पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

Related Articles

Back to top button