पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पिपरा थाना में जनता दरबार आयोजित, एसपी पूर्वी ने सुनीं लोगों की समस्याएं

एम ए न्यूज डेस्क : नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

पटना: जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम के तहत जनवरी 2026 में पूर्वी क्षेत्र, पटना में पुलिस–जनता संवाद को और सशक्त करने की पहल की गई। इसी क्रम में आज दिनांक 10 जनवरी 2026 की संध्या को नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना परिचय कुमार द्वारा पिपरा थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित हुए।

जनता दरबार के दौरान आम लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को सीधे नगर पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा। परिचय कुमार ने सभी मामलों को गंभीरता से सुना और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष एवं विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ता है तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में सहयोग मिलता है।

नगर पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर नियमित जनता दरबार आयोजित करने, शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बरतने और क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया। नागरिकों ने इस पहल की सराहना की और इसे जनहित में महत्वपूर्ण बताया।

Related Articles

Back to top button