लाइफस्टाइलबिहार

लालू का 78 वां जन्मदिन सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रूप में पूरे राज्य भर में मनाया जाएगा

पटना ( एम ए न्यूज )
बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू ने बताया कि दिनांक 11 जून, 2025 को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव जी का 78वाँ जन्मदिन सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जायेगा।
इन्होंने ने आगे बताया कि नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के निर्देशानुसार बिहार के सभी जिलों में जन्मदिन के अवसर पर दलित, वंचित समाज के गांवों एवं टोलों में गरीबों को भोजन कराने,गरीब बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण करने तथा वृक्षारोपण का कार्य सुनिश्चित करेंगे।
इस संबंध में प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि इसके लिए सभी जिला अध्यक्षों और जिला प्रधान महासचिवों को इस आशय का दिशा निर्देश दिया गया है कि लालू जी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम पूर्वाह्न 11:00 बजे से संध्या 05:00 बजे तक वंचित ,शोषित और दलित समाज के गांव- टोला में जाकर लालू जी के विचारों के साथ-साथ उनके बीच भोजन का कार्यक्रम करने के साथ-साथ ,गरीब वर्ग के बच्चों को पठान-पाठन की सामग्री का वितरण करने के साथ लालू जी के विचार को आगे बढ़ाना है कि समाज में आगे बढ़ना है तो बच्चों को पढ़ाना होगा। साथ ही साथ पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण कार्य भी जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता और कार्यकर्ता करेंगे। इस तरह के कार्यक्रमों में पार्टी के नेताओं के साथ-साथ पार्टी के पदाधिकारी भी उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।
(एजाज अहमद)
प्रदेश प्रवक्ता,
राष्ट्रीय जनता दलबिहार

Related Articles

Back to top button