नीरज पटेल ने सैकड़ों समर्थकों के साथ “HAM “सेक्युलर के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा…पार्टी के लिए रहेंगे सक्रिय !

पुनपुन ( एम ए न्यूज) आज हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर ) के पटना जिला ग्रामीण की कार्यकारिणी बैठक पुनपुन में रखी गई जिसमे पटना जिला ग्रामीण के अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार उर्फ़ नीरज पटेल की अध्यक्षता में पटना जिला

प्रखंड अध्यक्ष राजेश दास उर्फ़ विकास रविदास, पुनपुन, प्रखंड अध्यक्ष, पटना सदर आर्यन राज यादव, प्रखंड अध्यक्ष चंद्र भूषण शर्मा, नौबतपुर, अध्यक्ष, फतुहा, सूरज कुमार, प्रखंड अध्यक्ष, फुलवारी नागेंद्र कुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष मसौढ़ी रत्नेश कुमार गुप्ता, ग्दिनेश कुमार सिंह, रवि रंजन कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष, पुनपुन राजू विश्वकर्मा, उमेश प्रसाद गुप्ता, राहुल पटेल, नीतीश कुमार, शंभू कुमार, रोशन पटेल, पारथू, रवि शंकर पटेल, पोठही, संजीव कुमार आलोक कुमार पटेल नौबतपुर, मीडिया प्रभारी पटना जिला ग्रामीण, बिनोद कुमार सिंह, चामुचक, पुनपुन, रमण कुमार, सुबोध कुमार ने बैठक में शामिल हुए. बैठक में हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा सेक्युलर के पटना जिला ग्रामीण अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार उर्फ़ नीरज पटेल ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया साथ ही उनके साथ सैकड़ों सदस्यों ने भी एक साथ हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर पार्टी से इस्तीफा देने का निर्णय लिया.

वही पत्रकारों से बात करते हुए नीरज पटेल ने बताया कि वो किसी भय या दबाब की वजह से नहीं बल्कि निजी कारणों की वजह से हम पार्टी सेकुलर से इस्तीफा दिया है. नीरज पटेल ने बताया की उन्होंने और उनके सारे साथियो ने केवल अपने पद से इस्तीफा दिया है. सभी लोग हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के सक्रिय सदस्य रहेंगे और पार्टी के हित में आगे भी कार्य करते रहेंगे. सूत्रों की माने तो इन दोनों नीरज पटेल को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर में वह जगह नहीं मिल पा रही थी जिसके लिए वह लगातार जनता के बीच कार्यरत रहे हैं,

आपको बता दे की नीरज पटेल पुनपुन पूर्वी प्रखंड के जिला पार्षद भी रह चुके है और अपने कार्यकाल में समाज के हित में और प्रखंड के विकास के लिए भी कई जनहित में काम किया है. नीरज पटेल ने कहा कि समाज के सभी लोगो से वह अभी जुड़े हुए हैं और हमेशा जुड़े रहेंगे, नीरज पटेल ने कहा कि हमने शुरू से जनहित के लिए कार्य किया है और आगे भी जनहित के लिए ही कार्य करते रहेंगे। इसके लिए नीरज पटेल को किसी पार्टी की आवश्यकता नहीं है, यह जरूरी नहीं है कि हम किसी पार्टी में रहकर ही समाज के लिए कार्य करें, हम किसी पार्टी में ना रह कर भी समाज में दबे कुचले लोगों की आवाज को हमेशा बुलंद करते नजर आते रहेंगे!


