राजनीतिपटनाबिहार

जेडीयू की ड्राइविंग सीट पर बैठें निशांत कुमार पोस्टर के बाद अब निशांत संवाद कार्यक्रम

पटना ( एम ए न्यूज डेस्क ) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार इन दोनों सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय दिख रहे हैं. वह तमाम लोगों से अपने पिता को फिर से बिहार का सीएम बनाने की अपील कर रहे हैं. इस बीच उनको राजनीति में लाने के लिए पार्टी नेताओं की ओर से भी कवायद तेज हो गई है. पहले जहां निशांत की पॉलिटिकल लॉन्चिंग के लिए पोस्टर लगाए जा रहे थे, वहीं अब पटना में ‘निशांत संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां नेताओं ने खुलकर उनके नाम की वकालत की.

राजधानी में निशांत संवाद’ कार्यक्रम

जेडीयू कार्यकर्ताओं की ओर से लगातार निशांत कुमार के पक्ष में आवाज बुलंद की जा रही है. कई जगहों पर पोस्टर भी लगवाए गए हैं. इन सबके बीच राजधानी पटना में निशांत संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. निशांत संवाद में जेडीयू के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान मौजूद तमाम नेताओं ने एक सुर में कहा कि निशांत को राजनीति में आना चाहिए और पार्टी को आगे बढ़ाने में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए.

नीतीश के बाद कौन?

दरअसल, जनता दल यूनाइटेड के अंदर इस बात को लेकर चर्चा आम है कि नीतीश कुमार के बाद जेडीयू की कमान कौन संभालेगा? ऐसे में सीएम के बेटे निशांत कुमार पर सबकी निगाहें टिकी हैं. निशांत इन दिनों सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भी दिख रहे हैं. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ता चाहते हैं कि निशांत कुमार न केवल जेडीयू में आएं, बल्कि महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालें.

ड्राइविंग सीट पर बैठें निशांत

जेडीयू के सीनियर लीडर संजय गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जब इच्छा हो जाएगी, तभी निशांत कुमार राजनीति में एंट्री लेंगे. विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी सक्रियता को लेकर उन्होंने कहा कि अभी तक मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन इसमें कहीं कोई संदेह नहीं कि निशांत ही मुख्यमंत्री के उत्तराधिकारी हैं और जब परिस्थिति अनुकूल होगी, वह राजनीति में एंट्री लेंगे.

निशांत कार्यक्रम रखा जा रहा है तो ये अच्छी बात है, ये बुरी बात नहीं है. ये पार्टी का कार्यक्रम नहीं है. निशांत जिस तरह से नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री बनाने की अपील कर रहे हैं, उन्हीं बातों को हमलोग आम जनता के बीच ले जाना चाहते हैं. जहां तक उनकी पॉलिटिकल एंट्री का सवाल है तो जब परिस्थिति अनुकूल होगी, तभी कोई फैसला होगा.

कार्यकर्ताओं की मांग, चुनाव लड़ें नीतीश कुमार

इससे पहले शनिवार को जेडीयू कार्यकर्ताओं की ओर से पटना के वीर चंद पटेल पथ स्थित जेडीयू प्रदेश कार्यालय के बाहर एक नया पोस्टर लगाया गया था. जिसमें स्पष्ट शब्दों में लिखा था, कार्यकर्ताओं की मांग चुनाव लड़ेंगे

Related Articles

Back to top button