पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

निगम कर्मियों में आक्रोश, निगम मुख्यालय का घेराव करेंगे निगम कर्मी . निगम प्रशासन के टालमटोल से है नराज

पटना ( एम ए न्यूज डेस्क ) निगम प्रशासन के टालमटोल वादा खिलाफी से निगम कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है 30 जूलाइ को मशाल जुलूस एवं 31 जुलाई को सांकेतिक हड़ताल एवं निगम मुख्यालय का घेराव करेंगे निगम कर्मी पटना नगर निगम चतुर्थवर्गीय कर्मचारी महासंघ के प्रधान महासचिव नन्द किशोर दास ने कहा कि पटना नगर निगम के लगभग साढ़े तीन हजार सृजित पद रिक्त हैं इसके बावजूद निगम के तीन हजार दैनिक कर्मचारी 15 , 20 वर्षों से दैनिक वेतन भोगी के रूप कार्य करने के लिए मजबूर हैं वहीं दूसरी ओर निजी एजेंसी के मनमानी से सफाई मजदूर व वाहन चालक परेशान हैं छः साल में एक रुपया भी मजदूरी बढ़ोतरी नहीं हुई । सेवा निवृत्त कर्मियों को 10 वर्षों से बकाया अन्तर्राशी का भुगतान जिससे कई सेवा निवृत्त कर्मियों की मौत हो चुकी है। संघ के प्रधान महासचिव नन्द किशोर दास ने कहा कि निगम कर्मियों से जुड़े 11 सूत्री मांगों को लेकर 31 जुलाई को सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे निगम कर्मी सफाई कार्य पूरा ठप्प रहेगा इसके सफलता के लिए निगम तैयारी में लगे हैं निगम के 75 वार्डों में मिटींग किया जा रहा है कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। संघ के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, कोषाध्यक्ष देवराज कुमार संयुक्त सचिव मिथलेश भारती गुड्डू कुमार, राम एकबाल पासवान, चन्द्र शेखर पासवान महावीर पासवान रामानुज पासवान ज्ञानी राम राजेश राम आदि वार्ड स्तरीय बैठक में कहा कि अपने हक़ के लिए एकजुट होकर संघर्ष के तैयार है।

नन्द किशोर दास
प्रधान महासचिव पटना नगर निगम चतुर्थवर्गीय कर्मचारी महासंघ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button