पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पटना पुलिस होली को लेकर अलर्ट, पश्चिमी क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

पटना पुलिस होली को लेकर अलर्ट, पश्चिमी क्षेत्र में कड़ी तैयारी
होली पर्व को लेकर पटना पुलिस पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रही है। पश्चिमी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारी की गई है।
निवारक कार्रवाई के तहत कुल 2610 व्यक्तियों पर BNSS की धारा 126 के तहत कार्रवाई की गई है, ताकि संभावित शांति भंग की आशंका को रोका जा सके। साथ ही इन व्यक्तियों को धारा 135 के तहत बाउंड डाउन कराया गया है। इसके अतिरिक्त 5 व्यक्तियों पर CCA-3 के तहत भी कार्रवाई की गई है।
जुलूस एवं कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी जुलूस केवल लाइसेंस के उपरांत ही निकाले जाएंगे। पश्चिमी क्षेत्र में कुल 4 लाइसेंस प्राप्त जुलूस निर्धारित किए गए हैं। वहीं 6 स्थानों पर मटका फोड़ कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत 64 होलिका दहन स्थलों पर विशेष पुलिस निगरानी रहेगी। सभी थानों द्वारा शांति समिति की बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में RAF टीम तैनात रहेगी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया जाएगा।
नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) ने आम लोगों से अपील की है कि होली का पर्व भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या कानून-व्यवस्था भंग करने वाले कृत्य से दूर रहें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।

Related Articles

Back to top button