पटना पुलिस अलर्ट मोड में, थानों पर औचक निरीक्षण तेज
एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

दिनांक 24 मार्च 2026 को नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह द्वारा जानीपुर थाना का औचक निरीक्षण किया गया।
इस निरीक्षण के दौरान थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, CCTNS और सिरिस्ता कार्यों की गहन जांच की गई। साथ ही विभिन्न कांडों के अनुसंधान की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गई।
नगर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी मामलों का निष्पादन समय पर और प्रभावी ढंग से किया जाए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को कई अहम निर्देश दिए गए।
इनमें सक्रिय गश्ती बढ़ाने, सूचना संग्रह तंत्र को मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि जनसुरक्षा और विधि-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाए, ताकि आम जनता को सुरक्षित माहौल मिल सके।

फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि पटना पुलिस किसी भी तरह की लापरवाही के मूड में नहीं है और लगातार निगरानी बनाए हुए है।



