पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पटना पुलिस अलर्ट मोड में, थानों की सख्त मॉनिटरिंग शुरू

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

दिनांक 23 मार्च 2026 को मसौढ़ी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02 कन्हैया सिंह द्वारा पिपरा थाना का औचक निरीक्षण किया गया।
इस निरीक्षण के दौरान थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, CCTNS सिस्टम, सिरिस्ता कार्यों के साथ-साथ विभिन्न कांडों के अनुसंधान की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।
एसडीपीओ ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को सभी कार्यों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

🚨 एक्शन पॉइंट्स:
निरीक्षण के दौरान सक्रिय गश्ती बढ़ाने, सूचना संग्रह तंत्र को मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

🙏 त्योहार को लेकर अलर्ट:
आगामी चैती छठ और रामनवमी पर्व को देखते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने और आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button