Site icon M A NEWS OFFICIAL

पटना पुलिस की बड़ी सफलता, 9 गुमशुदा युवक-युवती सकुशल बरामद

पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस प्रशासन ने अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा अभियान चलाया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देश पर और नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व में हत्या, हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमला और अन्य गंभीर मामलों में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष समकालीन अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत पश्चिमी क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान 61 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
पुलिस की लगातार दबिश से घबराकर एक अभियुक्त ने न्यायालय में आत्मसमर्पण भी कर दिया है।
छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसमें 03 देशी कट्टा, 03 जिंदा कारतूस, 09 खोखा, लगभग 70 लीटर अवैध शराब और एक ई-रिक्शा बरामद कर जब्त किया गया है।
इसके अलावा वारंट, कुर्की और इश्तेहार के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में 22 मामलों का निष्पादन किया गया है।
वहीं पुलिस ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के जरिए 09 गुमशुदा युवक-युवतियों को सकुशल बरामद करने में भी सफलता हासिल की है।
इस कार्रवाई को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानू प्रताप सिंह ने क्या कहा, सुनिए…

फिलहाल पटना पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है और आने वाले दिनों में अपराधियों पर और शिकंजा कसने की तैयारी है।

Exit mobile version