पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पटना के दानापुर अनुमंडल में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

आज दिनांक 09 मार्च 2026 को दानापुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02 अमरेंद्र कुमार झा की अध्यक्षता में समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इस बैठक में दानापुर अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों और अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान हाल के दिनों में दर्ज किए गए मामलों और पहले से लंबित कांडों के अनुसंधान की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि अनुसंधान कार्यों में तकनीकी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का अधिकतम उपयोग किया जाए, ताकि गंभीर और जघन्य अपराधों का त्वरित और प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

इसके अलावा बैठक में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कई अहम निर्देश भी दिए गए। वाहन चेकिंग अभियान को तेज करने, रात्रि गश्ती बढ़ाने, फरार और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

साथ ही अवैध हथियार, शराब और मादक पदार्थों की बरामदगी को लेकर भी पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन का कहना है कि अपराध और अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button