पटनाबिहारबिहार विधानसभा चुनाव 2025ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार चुनाव की स्वीप आइकॉन नीतू चंद्रा ने किया मतदान के प्रति जागरूकता का आह्वान

एम ए न्यूज डेस्क: नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

बिहार चुनाव की स्वीप आईकॉन और राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने बिहार चुनाव आयोग कार्यालय में बिहार के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात की, चंद्रा के पहुंचने पर उन्हें फूलों का गुलदस्‍ता भेंटकर उनका स्‍वागत किया गया।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री और निर्माता नीतू चंद्रा को चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव को लेकर बड़ी जिम्‍मेदारी दी है. मतदाता जागरूकता और भागीदारी बढ़ाने के लिए नीतू चंद्रा को स्‍टेट स्‍वीप,यानी कि (सिस्टमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्ट्रोल पार्टिसिपेशन ) आइकॉन नियुक्‍त किया गया है.

अपनी जिम्‍मेदारी निभाने की कड़ी में नीतू चंद्रा ने छठ घाट पर शाम की पूजा के दौरान स्वीप आइकन के रूप में अपनी भूमिका निभाई और लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया. आपको बता दे की नीतू चंद्रा राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री और निर्माता हैं. यही कारण है कि उन्‍हें बिहार चुनाव में मतदाताओं में जागरूकता और भागीदारी बढ़ाने के लिए बिहार चुनाव आयोग का आइकन फेस नियुक्त किया गया है.

आज इसी कड़ी में पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में देश की सबसे बड़ी रंगोली को देखने पहुंची अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने पत्रकारों से बात करते हुए अपनी कई बातों को साझा किया,


  1. पटना पहुंची स्टारडम अभिनेत्री और बिहार चुनाव आयोग की स्विप आईकॉन नीतू चंद्रा ने पूरे बिहार वासियों से अनुरोध करते हुए कहा कि अपने मताधिकार का प्रयोग करना ना भूले आगामी 6 नवंबर और 11 नवंबर को अपने मतों का प्रयोग जरूर करें और वोट जरूर दें ताकि आपके बीच आपके द्वारा चुने गए नेता के हाथों में आपके बिहार की बागडोर हो ।

Related Articles

Back to top button