पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

बेउर थाना में जनता दरबार आयोजित, नगर पुलिस अधीक्षक ने सुनी आम लोगों की समस्याएं

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना। पश्चिमी क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग और पुलिस–जनता संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से गुरुवार 23 जनवरी 2026 को नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना भानु प्रताप सिंह द्वारा बेउर थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।

जनता दरबार के दौरान नागरिकों ने भूमि विवाद, घरेलू विवाद, आपराधिक मामलों, यातायात एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित अपनी शिकायतें सीधे नगर पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।

भानु प्रताप सिंह ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और त्वरित एवं विधि-सम्मत कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध निपटारा किया जाए तथा पीड़ितों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। इस अवसर पर उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों और सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की।

नगर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता दरबार पुलिस और आम लोगों के बीच विश्वास बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। इस तरह के कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत हो सके।

Related Articles

Back to top button