क्राइमबिहार

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पहुंचे बक्सर जिला ! पीड़ित परिजनों से मिले ! और क्या कहा देखिए पूरी खबर ।

बक्सर ( एम ए न्यूज ) बक्सर जिला के राजपुर थानांतर्गत अहियापुर गांव में जो वीभत्स और नृशंस घटना घटी, वह दिल दहला देने वाली है। बीते दिन यहां पाँच लोगों पर गोलियों की बौछार की गई। तीन की मौके पर ही मौत हो गई, और एक जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। यह सिर्फ एक हत्या नहीं, यह पूरे समाज को डराने और मानवता को शर्मसार करने का कृत्य है। आज हम पीड़ित परिजनों से मिले, जहां उनका रो – रो कर बुरा हाल था। चारों तरफ खौफ का मंजर था। क्या ये सुशासन है, सवाल जितना सोचने पर मजबूर करता है। स्थितियां उससे भी खतरनाक है।

हमने हर मृतक के परिजनों को 50-50 हज़ार रूपये की आर्थिक सहायता दी, पर हम जानते हैं – यह राशि उस सदमे के सामने कुछ भी नहीं, जो उन्होंने झेला है। हमने यह भी वादा किया है कि उनके परिवार की बच्चियों की पढ़ाई और भविष्य की ज़िम्मेदारी हम उठाएंगे। क्योंकि आज हमें सिर्फ सहानुभूति नहीं, ज़िम्मेदारी की ज़रूरत है। हम सरकार से मृतक के परिजनों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा और उनके आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की मांग करते हैं।

साथ ही जिन दरिंदों ने यह हत्याकांड किया, उनके घर कुर्क हों, उनकी संपत्ति जब्त हो। उन पर स्पीडी ट्रायल के जरिए कार्रवाई हो। ऐसे उदाहरण स्वरूप सजा मिले कि कोई भी अपराधी दोबारा समाज में सिर उठाने से डरे। हम चेतावनी देते हैं – अगर सरकार चुप रही, तो जनता सड़क पर उतरेगी। यह कोई मामूली घटना नहीं, यह राज्य की क़ानून व्यवस्था को सीधी चुनौती है। हम तब तक शांत नहीं बैठेंगे, जब तक इन दोषियों को फांसी जैसी सख्त सजा नहीं मिलती। यह आवाज़ किसी एक परिवार की नहीं, पूरे बिहार की है – जो अब और बर्दाश्त नहीं होगा।

 

Related Articles

Back to top button