पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

खगौल थाना की दैनिकी, मालखाना और CCTNS की हुई समीक्षा

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

पटना से इस वक्त की बड़ी खबर…
28 फरवरी 2026 की संध्या में भानु प्रताप सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) पटना द्वारा खगौल थाना का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, CCTNS व्यवस्था, सिरिस्ता कार्यों और विभिन्न कांडों के अनुसंधान की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। नगर पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने सक्रिय गश्ती बढ़ाने, सूचना-संग्रह तंत्र को और मजबूत करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित और योजनाबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साफ कहा गया कि जनसुरक्षा और विधि-व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया, ताकि आमजन सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें।

फिलहाल, पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button